फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dwarahat bjp

मोटी रकम लेकर जहरीली शराब परोस रहे मुख्यमंत्री : भट्ट

Mon, 11 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 11 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
dwarahat bjp
द्वाराहा - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि देहरादून नारी निकेतन की प्रताड़ित महिलाओं के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे जाहिर होता है कि सरकार के संरक्षण में संवासिनियों के साथ बलात्कार हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री पर मोटी रकम लेकर प्रदेश में जहरीली शराब परोसने का भी आरोप लगाया। कहा कि पूरे प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार का माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


शीतलापुष्कर मैदान में एकजुट कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। घटगाड़ से ढोल, नगाड़ों के साथ भट्ट को समारोह स्थल तक लाया गया। सभा में भीड़ को देखकर गदगद भट्ट ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। चारों तरफ शराब, खनन, भूमाफिया का राज है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोटा मुनाफा कमाने के लिए प्रदेश में जहरीली शराब परोसकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है। भू आवंटनों के माध्यम से राजस्व की क्षति हो रही है। खड़िया, खनन, शराब के कारोबारी रातों-रात करोड़पति बन गए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट स्टिंग ऑपरेशन में फंस चुके हैं। सभा को विधायक सुरेंद्र जीना, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष अनिल शाही, वरिष्ठ नेता महेश नेगी, कैलाश भट्ट ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, मंडल महामंत्री उमेश भट्ट ने संचालन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, प्रमोद नैनवाल, दिनेश जोशी, दीपक पांडे, अजय चौहान, एडवोकेट पुष्पा भट्ट, पम्मी शाह, प्रेम देवतुल्ला, घनश्याम भट्ट, चौखुटिया के विंदेश्वरी पांडे, राजेंद्र रौतेला आदि थे।


द्वाराहाट। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के संभावित प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसी कारण यहां शीतलापुष्कर मैदान में जमकर भीड़ जुटाई गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश नेगी ने कुमाउंनी में बोलकर जमकर तालियां बटोरीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed