फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Duswarian not over, still looking at the ATM line

खत्म नहीं हुई दुश्वारियां, एटीएम में अब भी लग रही लाइन

Thu, 24 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 24 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Duswarian not over, still looking at the ATM line
बैंक में इंतजार करते लाेग - फोटो : अमर उलाला

विज्ञापन
नोट बंदी को लेकर लोगों की समस्याएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। हालांकि बैंकों में अब अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ जरूर कम हुई है लेकिन जरूरतमंद लोग अभी भी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को सरकारी चालानों में पुराने पांच सौ और हजार के नोट जमा करने की अंतिम तिथि होने के कारण बैंक में विभिन्न विभागों से काफी संख्या में चालान फार्म भरे गए। एटीएम में  रुपए निकालने वालों की कतार लगी रही। 


पांच सौ और हजार रुपए के पुराने नोट बंद होने के बाद लोगों की समस्याएं पूरी तरह नहीं सुलझ पाई है।  एटीएम के बाहर अभी भी लोग लाइनें लगाकर जरूरत के अनुसार पैसा निकाल रहे हैं। हालांकि बैंकों में भीड़ नहीं होने से कामकाज सुचारु चल रहा है लेकिन हफ्ते में 24 हजार निकालने की शर्त से शादी ब्याह और घर में अन्य कामकाज होने के कारण कई लोग हफ्ते खत्म होते ही फिर से बड़ी रकम निकालने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन



सरकारी चालानों में पुराने नोट स्वीकार करने की अंतिम तिथि होने के कारण बृहस्पतिवार को एसबीआई, नगर पालिका पालिका, जिला पंचायत के अलावा बिजली और पेयजल समेत विभिन्न सरकारी विभागों ने पुराने नोटों पर चलान लगाए।  पेट्रोल पंप में भी पुराने नोट चलाने का अंतिम दिन होने के कारण लोगों ने बचे हुए पुराने 500 के नोट से तेल चलाए।  एसबीआई, पीएनबी सहित विभिन्न बैंकों के एटीएम में लोग पैसे के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए । कुछ एटीएम करेंसी नहीं होने से कई दिन से बंद हैं। एआरटीओ कार्यालय में भी टैक्स शुल्क जमा हुए। एआरटीओ विमल कुमार पांडे ने बताया कि टैक्स शुल्क जमा करने के लिए हजार और पांच सौ के पुराने नोट से भुगतान प्राप्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच सौ और हजार के पुराने नोट 25 नवंबर से पोस्ट आफिस में सिर्फ बचत खाते में ही जमा होंगे। जबकि आरडी, सुकन्या, पीपीएफ, एनएससी और टीडी में पुराने नोटों का इस्तेमाल 25 नवंबर से नहीं होगा। अल्मोड़ा प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर गौरव जोशी ने बताया कि बचत खाते में पुराने नोट नए निर्देश आने तक जमा होंगे।  जबकि अन्य खातों में पुराने नोट सिर्फ 24 नवंबर तक ही जमा किए जा सकते थे। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा पोस्ट आफिस में नोट बंदी से अब तक पांच सौ और हजार के लगभग 20 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed