फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Durga Pooja celebration

अगले बरस फिर आना मां आशीष से भरती जाना...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Durga Pooja celebration
चौखुटिया में रामगंगा के तट पर दूर्गा माता की मूर्ति के विसर्जन से पूर्व पूजा अर्चना करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विजयदशमी पर नगर में विभिन्न स्थानों पर बनी मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भक्तों ने अगले बरस फिर आना मां आशीष से भरती जाना भक्तों की झोलियां... आदि भजन गाते हुए क्वारब में दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया।
विज्ञापन

विजयदशमी पर सांस्कृतिक नगरी मां दुर्गा के रंग में रंगी नजर आई । नगर के ढूंगाधारा, लक्ष्मेश्वर, चौघानपाटा, जाखनदेवी, पातालदेवी, लाला बाजार, राजपुरा, गंगोला मोहल्ला, धारानौला, ऑफीसर कालोनी, खत्याड़ी आदि स्थानों में प्रथम नवरात्र से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर की शोभा यात्रा में मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह, सचिव सुनील कर्नाटक, संरक्षक हेम चंद्र जोशी, भूपेंद्र जोशी, महेंद्र रावत, विक्रम साह, नितिका साह, नमित जोशी आदि थे।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस बार नहीं हुई महाआरती
अल्मोड़ा। शिखर तिराहे पर हर साल मां दुर्गा की प्रतिमाओं की महाआरती होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मूर्तियों की महाआरती नहीं हुई। यहां पर एकत्रित दुर्गा प्रतिमाएं सीधे विसर्जन स्थल को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed