{"_id":"57d457db4f1c1b255631b806","slug":"dunagiri-mandir-trust-management-committee-dissolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट की प्रबंध समिति भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट की प्रबंध समिति भंग
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बैठक में बैठे पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट बोर्ड की यहां कोणार्क होटल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिना वैधानिक कारणों के कुछ लोगों ने अपना हित साधने के लिए द्वाराहाट के दूनागिरि मंदिर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जबकि प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में प्रबंध कारिणी पर लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए। बैठक में व्यापक विचार विमर्श के बाद प्रबंध कारिणी को भंग कर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में कहा गया कि प्रबंध कारिणी से निष्कासित सचिव जगदीश उपाध्याय और वरिष्ठ लिपिक शिव सिंह रौतेला द्वारा अनर्गल आरोप लगाने वाले लोगों को सहयोग दिया गया। इस बात पर खुशी जताई गई कि आरोपों को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच कमेटी ने आरोपों को आधारहीन पाया। जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक कर दी गई है।
विज्ञापन
इन सब प्रकरणों पर व्यापक विचार विमर्श के बाद प्रबंध कारिणी ने एकमत होकर समिति को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित की। कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में संरक्षक और न्यासी मोहन सिंह रौतेला, अध्यक्ष केएस रौतेला, न्यासी डॉ. एनसी मुनगली, रोहित रौतेला, कर्नल पीएस रौतेला, उम्मेद सिंह मनराल, सचिव महेंद्र सिंह रौतेला मौजूद थे।
विज्ञापन