फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Due to lack of vehicles on Bhaiya Dooj, sisters are left stranded trying to reach their brothers' homes.

Almora News: भैया दूज पर वाहनों की कमी, भाई के घर जाने के लिए भटकी बहनें

Thu, 23 Oct 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of vehicles on Bhaiya Dooj, sisters are left stranded trying to reach their brothers' homes.
अल्मोड़ा। भैया दूज पर वाहनों का संचालन सीमित होने के कारण सैकड़ों यात्री घंटों स्टेशन पर भटकते रहे। बहनों को वाहनों के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। कहीं पर बहनें बस या टैक्सी से भाई को च्यूड़े सिरोधारण कराने मायके गईं तो कुछ बहनों ने मीलों की दूरी पैदल ही तय की। मैदानी रूट यात्री बढ़ने पर रोडवेज ने गुरुग्राम रूट पर एक अतिरिक्त बस का संचालन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भैया दूज त्योहार के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए बस स्टेशन पहुंचीं। पर्याप्त बसें न मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। वाहनों की कमी के कारण कई बहनों को अपने भाई के घर और यात्रियों को अपने गांव और शहर तक पहुंचने में घंटों की देरी हुई। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस दौरान खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने साझा टैक्सियों और निजी कारों में सफर तय किया जिसके लिए सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना किराया वसूला गया। टैक्सी में अल्मोड़ा से हल्द्वानी के 400 रुपये निर्धारित किराये के स्थान पर 500 रुपये किराया वसूला गया। इससे यात्रियों की जेब ढीली हुई। त्योहार के दिन अपने भाइयों और बहनों से मिलने जा रहे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed