फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Due to lack of proper parking, vehicles remain parked in link road, it seems jammed

पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से लिंक रोड में बेतरकीब खड़े रहते हैं वाहन, लगता है जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of proper parking, vehicles remain parked in link road, it seems jammed
अल्मोड़ा के जीजीआईसी के समीप लगा जाम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड को जोड़ने वाले लिंक मोटर मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव है, लेकिन यहां भी पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं। यहां से विभिन्न स्थानों को टैक्सी वाहनों का संचालन होता है, जिससे सड़क पर वाहनों की रेलमपेल रहती है। कई वाहन चालक सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। लोगों को वाहनों के बीच से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

लिंक मोटर मार्ग से बेस अस्पताल, सोमेश्वर, कौसानी, गरुड़, भराड़ी, कपकोट, रीमा, पचार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत, भवाली, हल्द्वानी, जागेश्वर, पनुवानौला, आरतोला, काफलीखान और भनोली आदि जगहों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। इस सड़क पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। वाहन चालक जहां खाली जगह मिलती है वहीं अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। कई बार चालक वाहनों को दुकानों के आगे खड़ा कर यात्री ढूंढने चल देते हैं। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। हालांकि इस सड़क पर प्रशासन ने टैक्सी स्टैंड बना रखा है, इसके बावजूद चालक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इस सड़क पर राजकीय बालिका इंटर कालेज भी है। जाम लगने के दौरान स्कूली छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
लिंक मोटर मार्ग पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। काफी संख्या में टैक्सियां सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। बार-बार जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां पार्किंग स्थल बनने से काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश पांडे
लिंक मोटर मार्ग कई स्थानों पर संकरा है। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। कई चालक नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इस सड़क में जाम लगना आम बात हो गई है। इस क्षेत्र में भी पार्किंग स्थल विकसित किए जाने चाहिए।
किशन लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed