{"_id":"67d0805a32606d7002063a1c","slug":"dsc-rally-from-april-4-ranikhet-news-c-232-1-alm1005-125349-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए सेवा का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए सेवा का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही जीडी और सिपाही क्लर्क के लिए चार अप्रैल को डीएससी भर्ती
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेवा का मौका मिलेगा। चार अप्रैल से उनकी डीएससी के लिए भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत्त, किंतु 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक भाग लेेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।
विज्ञापन
यह रहेगा कार्यक्रम
- तीन अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से दस्तावेज जांचे जाएंगे।
- चार अप्रैल को सुबह छह बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी।
ये प्रमाणपत्र लाने होंगे
- डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाणपत्र, एक्स टीए पर्सनल, एटीसी प्रमाणपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो।