फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drunk truck driver hits van, five members of same family injured

Almora News: नशे में ट्रक चालक ने वैन को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Drunk truck driver hits van, five members of same family injured
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को नशे में एक ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गलत दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने एक मारुति वैन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशन राम निवासी ग्राम दुलड़ी का परिवार बच्चे का कर्णवेद संस्कार के बाद घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचते ही सामने से गलत दिशा में आए ट्रक ने उनकी वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में वैन चालक की जीभ कट गई जबकि परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed