फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drug free almora

नशा मुक्त अल्मोड़ा और स्वरोजगार के लिए प्रयास करें अधिकारी : राज्यपाल

Sat, 07 Jun 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Drug free almora
सर्किट हाउस में डीएम आलोक कुमार पांडे, एसएसपी देवेंद्र पींचा आदि ने किया स्वागत
विज्ञापन

अल्मोड़ा। राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि अधिकारियों को नशामुक्त अल्मोड़ा का सपना साकार करना है। इसके साथ ही युवाओं और अन्य लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करना होगा। शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे गवर्नर ने सर्किट हाउस में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
राज्यपाल के यहां पहुंचने पर डीएम आलोक कुमार पांडे, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ दिवेश शाशनी ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के मुद्दों को लेकर चर्चा की। डीएम ने बताया कि खनन न्यास से सरकारी स्कूलों में अस्थायी अध्यापकों की तैनाती कर स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया है। मुंबई की पेस अकादमी के साथ समन्वय बनकर स्कूली बच्चों को निशुल्क नीट और इंजीनियरिंग की कोचिंग वर्चुअली उपलब्ध कराई जा रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए अल्मोड़ा में पिंक ई- रिक्शा का संचालन कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। एसएसपी ने नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में सीएमओ डॉ. आरसी पंत, एसडीएम सदर संजय कुमार, डीडीओ एसके पंत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीदी की रसोई का शुभारंभ
अल्मोड़ा। राजयपाल ने सर्किट हाउस से दीदी की रसोई वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दीदी की रसोई के नाम से संचालित यह वाहन चलती फिरती कैंटीन है। इस चलती फिरती कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी, जिसमें खाना, स्नेक्स और फास्ट फूड उपलब्ध रहेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग और हिमोत्थान (रीप) परियोजना के माध्यम से इस चलती फिरती दीदी की रसोई का वित्त पोषण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर धाम और चितई मंदिर में की पूजा अर्चना
राज्यपाल ने परिवार सहित चितई गोलू देवता मंदिर और जागेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान जागेश्वर में मंदिर प्रबंधन समिति की कार्यवाहक प्रबंधक तहसीलदार बरखा जलाल, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।


एआई और फोरेंसिक विज्ञान जैसे विषयों में दक्ष हो विद्यार्थी : राज्यपाल

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के कुलाधिपति ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट सहित संकायाध्यक्षों के साथ विवि के विकास में आ रही चुनौतियों, संसाधनों की कमी और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौती को देखते हुए जरूरी है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मेटा वॉर, कंप्यूटर तकनीक, आईटी, साइबर सुरक्षा के साथ फोरेंसिक विज्ञान की तकनीकी में विद्याथियों को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने विवि के जनसंचार विभाग को राष्ट्रीय मीडिया संस्थान के रूप में विकसित करने की बात कही। कंप्यूटर विज्ञान विभाग की लैब का निरीक्षण भी किया। वहां पर कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी थे।
राज्यपाल ने कौसानी से किए हिम दर्शन
कौसानी (बागेश्वर)। राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पर्यटन नगरी के अनासक्ति आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने आश्रम से हिमालय की लंबी पर्वत श्रृंखला के दीदार किए। यहां के सौंदर्य को अप्रतिम बताया। उन्होंने कहा कि कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। इन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम सबका कर्तव्य है।

दो दिनी दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अनासक्ति आश्रम में आकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादों को नमन किया। उन्होंने आश्रम में सहेजकर रखी गई बापू के चित्र और अन्य वस्तुओं का दीदार किया। आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी लिखे। अनासक्ति आश्रम में ही राष्ट्रपिता गांधी ने 1929 में 14 दिन का प्रवास कर योग की प्रस्तावना लिखी थी। इस मौके पर डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, एसडीएम प्रियंका रानी, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। राज्यपाल ने वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी को पर्यावरण संवर्धन में सराहनीय कार्य करने पर 10 हजार रुपये दिए।

कारोबारियों ने सुनाई अपनी व्यथा



बागेश्वर। कौसानी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह से जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भेंट की। व्यापारियों ने राज्यपाल को कैंची में लग रहे जाम और क्वारब में बदहाल हुई सड़क से पर्यटन कारोबार पर पड़ रहे असर की जानकारी दी। सरकार से समस्या का निदान करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने किया। रेडक्रॉस समिति के पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती ने भी कौसानी जाकर राज्यपाल से भेंट की और उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed