फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drivers protested against the government

चालकों ने धरना दिया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया

Mon, 11 Jun 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 11 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drivers protested against the government
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते चालक। - फोटो : अमर उजाला

सातवें वेतन आयोग के भत्ते देने समेत लंबित मांगों को लेकर राजकीय वाहन चालक महासंघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के वाहन चालकों का सामूहिक अवकाश लेकर गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना शुरू हो गया है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


वक्ताओं ने ग्रेड पे में संशोधन कर 2800, 4200,4600 और 4800 करने, उपनल, पीआरडी और आउट सोर्सिंग चालकों को नियमित करने की मांग की।। उन्होंने विभागों में नए वाहन और वाहन चालकों की नियुक्ति करने, रिफ्रेशर कोर्स समाप्त करने, बायोमेट्रिक उपस्थित में चालकों को मुक्त करने, विभागों में टैक्सी प्रथा समाप्त करने, वर्दी भत्ते में वृद्धि करने, प्रांतीय महासंघ और जिला संघ को संघ भवन उपलब्ध कराने, लोनिवि के रोलर चालक और डोजर चालकों को वाहन चालकों की तरह सुविधा देने, ग्राम्य विकास जलागम, नगरपालिका तथा नगर पंचायत के चालकों को स्टाफिन पैर्टन का लाभ देने, दैनिक वेतन चालकों को नियमित करने की मांग की।  
विज्ञापन


उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने पर संघ के अध्यक्ष पीसी जोशी, जिला महामंत्री मोहन आर्य, नरेंद्र सिंह जीना, संतोष सिंह डसीला, मनोज ऐरी, नंदन सिंह, हेम जोशी, पवन सिंह, हेम वर्मा, उमेश सिंह, बालम सिंह,  बसंत सिंह, दिवान सिंह, देवकीनंदन, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, गोविंद सिंह, पूरन सिंह, कमलापति, बलवंत सिंह, महेश प्रसाद, आनंद सिंह, गोपाल रावत आदि बैठे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed