फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Driver Died In Road Accident

Almora News: पार्क करते समय गधेरे में गिरी कार, वाहन स्वामी की मौत

Sun, 10 Mar 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Driver Died In Road Accident
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बाजार से घर पहुंचे युवक की कार पार्क करते समय गधेरे में गिर गई। हादसे में कार चालक और वाहन स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। सरसा गार्डन निवासी बलवंत सिंह (41) पुत्र रघुवर सिंह नेगी शुक्रवार देर रात अपनी कार से बाजार से घर लौटे। रोज की तरह वह अपनी कार को धोबी मोहल्ला के पास पार्क कर रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और खाई में उतरे लेकिन तब तक बलवंत की मौत हो गई थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाल हिमांशु पंत ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। कहा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed