फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water lines damaged due to rain, contact road collapsed

बारिश से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त, संपर्क मार्ग ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drinking water lines damaged due to rain, contact road collapsed
Drinking water lines damaged due to rain, contact road collapsed - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई स्थानों पर पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। रास्तों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ग्रामीणों के भवन और गोशालाएं, आंगन की दीवारें ध्वस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रानीखेत छावनी परिषद में वार्ड नंबर चार स्थित राजपुरा मैदान से राजपुरा को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। निवर्तमान सभासद विनोद कुमार ने इसकी सूचना छावनी परिषद को दे दी है। इधर, चिलियानौला नगर पालिका में भी व्यापक नुकसान हुआ है। हैड़ाखान वार्ड में संगम गेस्ट हाउस की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

चौना के प्रधान प्रतिनिधि उत्तम सिंह के मकान के पीछे का रास्ता टूट गया, चौना के ही उदय मेहरा मकान के आंगन की दीवार गिर गई। सिंवाली में चंद्रा दत्त के आवासीय मकान में चीड़ का पेड़ गिर गया। चौना की प्रधान नीतू देवी ने बताया कि कई घरों के रास्ते टूट गए हैं। गाड़ी में देव गिरि गोस्वामी के घर का आंगन बैठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मियांकांडे के प्रधान मदन सिंह ने बताया कि कनार तोक निवासी भुवन चंद्र के मकान की आगे की दीवार टूटने से मकान की बुनियाद को क्षति पहुंची है। पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। कनार के रमेश चंद्र का आंगन और शौचालय को जाने वाली सीढ़ियां टूटी हैं। मनारी गांव में प्रधान जयंती देवी ने बताया कि गोपाल सिंह का मकान टूट गया है। पांडेकोटा में जल संस्थान की पाइप लाइन टूट गई है। सिमोली के प्रधान दिपेंद्र पांडे ने बताया कि ताड़ीखेत से ऊंणी महादेव और पथुली-गैरड़ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed