{"_id":"6a0df5296a07eeb797041391","slug":"drinking-water-crisis-in-dhamkot-and-phc-binta-almora-news-c-232-1-alm1019-143648-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धमकोट और पीएचसी बिंता में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धमकोट और पीएचसी बिंता में पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड की कैडारौ घाटी के राजस्व ग्राम धमकोट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंता में गहराए पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजकर जल्द समाधान की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश साह की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गांव के आसपास प्राकृतिक जल स्रोतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है लेकिन उचित पाइपलाइन और जल वितरण व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर घर जल-हर घर नल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन गलत प्लानिंग के कारण लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने योजना की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंता में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से धमकोट और पीएचसी बिंता का स्थलीय निरीक्षण कराने, पेयजल योजना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने, नई पेयजल लाइन और वाटर टैंक निर्माण की स्वीकृति देने व स्थायी समाधान होने तक टैंकर से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।