{"_id":"6a5e5c4abd02c55e000e1ae2","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-danyas-gauli-area-villagers-appeal-to-cm-almora-news-c-232-1-alm1019-146302-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दन्या के गौली क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दन्या के गौली क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम पंचायत गौली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्राम प्रधानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सरयू-बेलक पंपिंग योजना के तहत गौली गांव के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने मुख्य लाइन बंद कर पानी की आपूर्ति बाजार क्षेत्र की ओर मोड़ दी। इससे गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वहीं ठेकेदार से शिकायत करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गांव में शीघ्र नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। शिकायत पत्र पर ग्राम प्रधान मंजू भंडारी, ग्राम प्रधान गौली नीमा पांडे, प्रधान संगठन धौलादेवी के उपाध्यक्ष ललित चंद्र जोशी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
कपकोट के गांवों में पेयजल दिक्कत, समाधान की मांग
बागेश्वर। कपकोट के छुरिया गांव में लंबे समय से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लोगों को पीने के पानी के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल संस्थान पर टैंक बनाकर लिफ्टिंग प्रणाली के माध्यम से पानी गांव तक पहुंचाने की मांग की है। बताया कि लीली और छुरिया गांव की पंपिंग योजना कार्य पर लखमारा की ओर से आपत्ति लगाने की भी शिकायत की है। इसके कारण दो गांवों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने लीली और छ़ुरिया की पेयजल लाइन की टेंडर प्रक्रिया को शुरू करवाने की मांग की है। संवाद