फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dr Samsher Remembered On Birth Annivarsary

जयंती पर जननायक डा. शमशेर सिंह को याद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dr Samsher Remembered On Birth Annivarsary
अल्मोड़ा में डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की जयंती मनाते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शमशेर स्मृति समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को जननायक डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की 76 वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बिष्ट ने अल्मोड़ा में पानी की सुचारु आपूर्ति से लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय, सैनिक भर्ती बोर्ड सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

उलोवा के वरिष्ठ नेता जगत रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जन आंदोलन से उपजा है लेकिन प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक दल जनमुद्दे की उपेक्षा कर रहे है। प्रदेश मे पलायन, भू कानून, वनाधिकार कानून, स्थायी राजधानी, जंगली जानवरों की समस्याओं के समाधान के प्रति किसी भी राजनीतिक दल का रुझान नहीं है। पूरन तिवारी ने कहा कि बड़े बांधों के सवाल पर कोई नीति नही है। प्रदेश के जल संसाधन पर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों का कब्जा होता जा रहा है। अजय मित्र सिंह बिष्ट ने कहा कि डॉ. बिष्ट के बताए मार्ग पर चलकर वाहिनी वैकल्पिक राजनीति तैयार करेगी। उलोवा प्रवक्ता दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि जो राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाएंगे और मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाएंगे हम उसका समर्थन करेंगे। रेवती बिष्ट ने कहा कि डॉ. बिष्ट ने आजीवन पहाड़ के हक और हितों की लड़ाई लड़ी। उनके निधन के बाद पहाड़ की आवाज खो सी गई है। कुणाल तिवारी ने गिर्दा के जन आंदोलनों से संबंधित गीत गाए। नदी बचाओ अभियान से जुड़ी वसंती दीदी को पद्मश्री की घोषणा पर खुशी जताई गई। जंग बहादुर थापा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नवीन पाठक, बिशन जोशी, अदिति बिष्ट, माधुरी मेहता, पुष्पा बिष्ट, सूरज टम्टा, कुंदन सिंह, आराध्य बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed