फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dozens of trees cut off laying power lines

बिजली की लाइन बिछाने को काट डाले दर्जनों पेड़

Fri, 22 Dec 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Fri, 22 Dec 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Dozens of trees cut off laying power lines
वन पंचायत गैराड़-गुरड़ा में काटे गए पेड़ का ठूंठ दिखाते ग्रामीण और सरपंच। - फोटो : अमर उजाला

 भनोली तहसील के अंतर्गत बिजली की लाइन बिछाने के लिए वन पंचायत गैराड़-गुरड़ा क्षेत्र में दर्जनों चौड़ी पत्ती प्रजाति के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन पंचायत सरपंच ने इसकी शिकायत डीएम से करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


सरपंच लक्ष्मण सिंह गैड़ा ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि गुरुड़बांज में हरिप्रसाद टम्टा परंपरागत उन्नयन संस्थान की पंपिंग योजना के लिए इन दिनों बिजली की लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सरपंच ने आरोप लगाया है कि लाइन बिछाने के लिए संबंधित ठेकेदार ने वन पंचायत के अंतर्गत चौड़ी पत्ती प्रजाति बांज, बुरांश, काफल आदि के करीब 50 पेड़ कटवा दिए हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने गैराड़-गुरड़ा वन पंचायत से इसकी अनुमति भी नहीं ली है। उन्होंने डीएम से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने गैराड़-गुरड़ा वन पंचायत को क्षतिपूर्ति भी करवाने को कहा है, ताकि वन पंचायत पौधरोपण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री और वन मंत्री को भी भेजी गई है। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि पेड़ काटे गए होंगे तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed