{"_id":"5b54ba494f1c1b45748b662e","slug":"double-success-of-kahu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुहू का डबल धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुहू का डबल धमाल
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
कुहू और रिया।
- फोटो : अमर उजाला
नाइजीरिया में आयोजित लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कुहू ने महिला युगल में गोल्ड और मिश्रित युगल में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड के साथ भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
महिला डब्लस के फाइनल में शनिवार देर रात खेले गए फाइनल में कुहू और रिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी करिश्मा और हरिका की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-10 और 21-18 से पराजित कर गोल्ड जीता। वहीं मिश्रित युगल के फाइनल कुहू और रोहन कपूर की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी मनु अत्रि और मनीषा की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कुहू और रोहन को 17-21 और 20-22 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी और पदाधिकारियों ने कुहू की सफलता पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन