फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dont refer People Unneccessary

गैर जरूरी कारणों से मरीजों को अस्पताल से रैफर न करें: धन सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dont refer People Unneccessary
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन की बैठक लेते स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार शाम अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गैर जरूरी कारणों से मरीजों को अस्पताल से रेफर न किया जाए और मरीजों का 95 प्रतिशत इलाज जिला स्तर पर ही करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी गई सभी सुविधाओं को जनमानस तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 195 दवाइयां जनता को मुफ्त दिलाई जाएंगी। 207 जांचें भी आम जनता के लिए मुफ्त कराई जाएंगी। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल लाना और घर वापस छोड़ने का काम स्वास्थ्य विभाग करेगा। उन्होंने एक लाख लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क कर उन्हें निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में जिले को टीबी मुक्त करने के लिए विशेष तौर पर मरीजों का सर्वे कराया जाए। साथ ही प्रदेश को 2024 तक टीबी मुक्त कराने का भी लक्ष्य रखा जाए। बैठक में डीएम वंदना, सीएमओ आरसी पंत, प्राचार्य सीपी भैंसोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सहकारिता अध्यक्ष ललित मोहन लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed