फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Documentary will be soon on Salam Revoultion

सालम क्रांति पर बनाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Documentary will be soon on Salam Revoultion
जैंती में सालम क्रांति दिवस कार्यक्रम में मंचासीन सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य । संवाद - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैंती तहसील के धामद्यो पहुंच कर सालम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह धानक, टीका सिंह कन्याल आदि की शहादत को नमन किया। शहीद दिवस समारोह के मुख्य अतिथि धामी ने कहा कि सालम क्रांति पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी, ताकि भावी पीढ़ी सालम के स्वतंत्रता के इतिहास को जान सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए 10 लाख की व्यवस्था की गई है। जागेश्वर का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जाएगा। सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

सीएम ने युवाओं से शहीद नर सिंह और टीका सिंह से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान स्वयं का भी सम्मान है। उन्होंने हर घर झंडा अभियान में भागीदारी के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास को समर्पित है। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में परचम लहरा रहा है। मानस कॉरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा। समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इसके लिए गठित समिति की कई अहम बैठकें भी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चहिए। विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को शहीदों के सम्मान में भागीदारी करनी चाहिए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने क्षेत्र की समस्याएं रखी और अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी रखी। बाद में उन्होंने सीएम को हरि प्रसाद शिल्प उन्नयन संस्थान गुरुड़ाबांज का निर्माण पूरा करने समेत 68 सूत्री मांगपत्र सौंपा। सीएम ने कहा कि वह कुंजवाल की ओर से दिए गए मांग पत्र को अपने साथ देहरादून ले जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से डीएम वंदना, एसएसपी प्रदीप कुमार राय, सीडीओ अंशुल सिंह, एडीएम सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संचालन प्रताप राम ने किया। स्कूली बच्चों और कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, सुभाष पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, ब्लाक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, गौरव पांडे, महेश नयाल, किरन पंत, दिनेश कुंजवाल, प्रकाश भट्ट, मदन बिष्ट, सुरेश भट्ट, आनंद बोरा, सुरेंद्र मेहरा, सालम स्मारक समिति के अध्यक्ष किशन सिंह कन्याल आदि मौजूद थे।
पेपर लीक मामले में दोषियों को मिलेगी सख्त सजा: सीएम
जैंती। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। पेपर लीक मामले में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
पहली बार पहुंचे सीएम का हुआ भव्य स्वागत
जैंती। पहली बार सालम पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, श्याम नारायण पांडे, बची सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट, गंगा भट्ट, बालम कपकोटी, खीमानंद पालीवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

जनता खुद को ठगा महसूस कर रही: कुंजवाल
अल्मोड़ा। जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धामद्यो में क्षेत्र के विकास के लिए कोई घोषणा नहीं की, इससे जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। इसको लेकर जनता में असंतोष भी है। संवाद

अल्मोड़ा जैंती के सालम क्रांति दिवस के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद

अल्मोड़ा जैंती के सालम क्रांति दिवस के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद- फोटो : ALMORA

जैंती में पुष्प माला से सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत भाजपाई। संवाद

जैंती में पुष्प माला से सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत भाजपाई। संवाद- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा जैंती के सालम क्रांति दिवस में शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित करते सीएम पुष्कर सिंह ?

अल्मोड़ा जैंती के सालम क्रांति दिवस में शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित करते सीएम पुष्कर सिंह ?- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed