{"_id":"687be384ab6c9121560bbe5f","slug":"doctors-nine-chcs-patients-wandering-treatment-almora-news-c-232-1-shld1003-131087-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नौ सीएचसी में चिकित्सक नहीं, इलाज कराने के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नौ सीएचसी में चिकित्सक नहीं, इलाज कराने के लिए भटक रहे मरीज
Sat, 19 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं के सबसे बड़े पर्वतीय जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल है। जिले की नौ सीएचसी सेंटर चिकित्सकों के 81 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 35 चिकित्सक ही इन केंद्रों पर तैनात है। लंबे समय से 46 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बाद भी यहां चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय सहित कई अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके बाद भी सरकार और स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों का दर्द नहीं दिख रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं। इनमें मानकों के अनुसार मिलने वाली सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही है।
द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, धौलादेवी, लमगड़ा, सल्ट, देघाट, जैंती, सेलिंग उपराड़ी से ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, बेस या हल्द्वानी तक की दौड़ लगनी पड़ रही है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सक जैसे सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, एमडी मेडिसिन आदि की तैनाती न होने से मरीज मजबूरन निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे है। इसका सबसे ज्यादा असर गर्भवतियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
-
सीएचसी में तैनात चिकित्सकों की स्थिति
सीएचसी द्वाराहाट में चार, चौखुटिया पांच, भिकियासैंण शून्य, धौलादेवी पांच, लमगड़ा चार, सल्ट सात, देघाट चार, जैंती चार, सेलिंग उपराड़ी दो चिकित्सक तैनात है।
-
बोले लोग-
सीएचसी में चिकित्सकों के अभाव से खासकर गर्भवतियों को काफी परेशानी होती है। कई बार उन्हें 90 किलोमीटर दूर हल्द्वानी तक जाना पड़ता है। व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए। - नारायण राम, भिकियासैंण
-
ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार जरूरी है। विभाग और शासन को जल्द से जल्द चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करनी चाहिए। - हरीश खुल्बे, दन्यो भिकियासैंण
-
कोट
सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द तैनाती की जाएगी। शासन स्तर पर पत्र भेजे जा चुके हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो सकेगी। - डॉ. नवीन तिवारी, सीएमओ अल्मोड़ा