{"_id":"6a4e88b333763e38e90d7e22","slug":"doctors-in-opd-meetings-patients-upset-almora-news-c-232-1-shld1002-145822-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ओपीडी के समय डॉक्टर बैठक में, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ओपीडी के समय डॉक्टर बैठक में, मरीज परेशान
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में ओपीडी के समय पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टरों की बैठक बुलाने पर मरीज परेशान रहे। मरीजों को डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ी।
बुधवार को रोजाना की तरह मरीज जिला अस्पताल में उपचार कराने आए। अस्पताल में ओपीडी के समय में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ ही अन्य डॉक्टरों को एक साथ पीएमएस कार्यालय में आयोजित बैठक में बुलाया गया। डॉक्टरों के बैठक में जाने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देर तक डॉक्टरों का इंतजार करने के बाद जब वह बैठक से नहीं लौटे तो तीमारदारों का पारा चढ़ गया। कुछ तीमारदार चालू बैठक में धमक गए। इससे वहां हंगामा की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में डॉक्टरों को वापस ओपीडी में भेजा, जिसके बाद मरीजों को राहत मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
जिस समय डॉक्टरों को बैठक में बुलाया गया उस समय अधिकांश मरीजों को देख लिया गया था। डॉक्टरों से राय लेने के बाद उन्हें बैठक में बुलाया गया। डॉक्टरों से कहा गया कि यदि कोई मरीज आता है तो वह बैठक से जा सकते हैं।
डॉ. एसएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल