फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dndebajon nab drug users and from today

नशा करने वालों और धंधेबाजों की धरपकड़ आज से

Fri, 17 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 17 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन

 चुनाव के दौरान पिछले कुछ दिनों से नगर क्षेत्र और आसपास नशे का कारोबार फिर से जोर पकड़ने लगा है। बताया गया है कि नगर में कई स्थानों पर स्कूली बच्चे और युवा नशापान करते देखे जा रहे हैं। इधर चुनाव संपन्न कराने के बाद पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लौट चुके हैं और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इसके लिए गठित विशेष कंपोजिट टीम को शनिवार से चरस आदि का नशा करने वालों और बेचने वालों की धरपकड़ करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसएसपी ने कहा है कि नगर के संदिग्ध अड्डों में शनिवार से पुलिस की टीमें छापा मारेंगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इस बार नाबालिग बच्चे भी चरस आदि पीते पकड़े गए तो उन्हें भी सजा दी जाएगी। 

विज्ञापन


 नगर के युवाओं में चरस आदि नशे की लत बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के आसपास और कुछ एकांत इलाकों में कई ऐसे अड्डे हैं जहां युवा और स्कूली छात्र एकत्र होकर नशापान करते हैं। शिकायत यह भी है कि कई रेस्टोर्ंटों, ढाबों और बिलियर्ड केंद्रों में भी इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। कुछ माह पहले एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने चार्ज संभालने के बाद युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए अभियान शुरू किया था। उन्होंने चरस, स्मैक आदि पर रोक लगाने के लिए बकायदा पुलिस की विशेष कंपोजिट टीम बनाई है। बीते दिनों उन्होंने इसे लेकर स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक भी की। बताया गया है कि हाल के दिनों में पुलिस कर्मियों के चुनाव में व्यस्त होने के कारण नशे के कारोबारी और नशेबाज एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। इस बारे में कई नागरिको ने इन दिनों पुलिस को इसकी जानकारी भी दी है। 
विज्ञापन


इधर चुनाव संपन्न होने के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नशे का कारोबार करने वाले और नशा करने वालों की धरपकड़ शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने बताया कि शनिवार से स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के आसपास कुछ अड्डों के अलावा लोअर माल रोड, एडम्स के निकट, एनटीडी, कसारदेवी, सिकुड़ा बैंड, ब्राइट एंड कार्नर, दुगालखोला आदि स्थानों पर स्थित तमाम संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांवों से चरस लाने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। श्री कुंवर ने बताया कि पिछली बार नशापान करने वाले कुछ छात्रों को उनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया था लेकिन इस बार अगर नाबालिग छात्र भी नशापान करते पकड़े गए तो उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूलों के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों से भी छात्रों को हिदायत देने और उनकी समय-समय पर चैकिंग करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed