{"_id":"2d5514b13d73d250331d1743b4a3a77c","slug":"dm-took-stock-of-the-preparation-of-the-exam-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा में जिलेभर में 10985 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में कुल 52 केंद्र बनाए गए हैं। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने परीक्षा केंद्र्र निर्धारण समिति की बैठक मेें विद्यालयों की क्षमता के मुताबिक ही वहां परीक्षा केंद्र बनाकर जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में डीएम मनराल ने पूरी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भवन, चहारदीवारी, फर्नीचर आदि जरूरी सुविधाओं को देखकर ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाए, वहां जरूरी सुविधाएं जुटाएं। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रविशंकर आर्य ने बताया कि जिले में कुल 10985 बोर्ड परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल में 6027, इंटर में 4958 परीक्षार्थी हैं। हाईस्कूल में संस्थागत छात्र 2785, छात्राएं 2929, व्यक्तिगत छात्र 160, छात्राएं 153 हैं। इंटर संस्थागत में छात्र 2217, छात्राएं 2253, व्यक्तिगत में छात्र 276, छात्राएं 212 हैं। इसके लिए कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें तीन एकल, 49 मिश्रित परीक्षा केंद्र हैं। सबसे अधिक 530 परीक्षार्थी विद्या मंदिर मंडलसेरा में, सबसे कम 73 जीआईसी डोबा में हैं। दूरस्थ केंद्र बदियाकोट में 178 परीक्षार्थी हैं। जिले में 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इनमें जीआईसी दफौट, देवतोली, कर्मी, बघर, सोंग, माजखेत, सूपी, सलानी, अमस्यारी, बदियाकोट शामिल हैं। सीओ धनीराम ने सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। प्रवक्ता दीप जोशी से स्लाइड शो के माध्यम से शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारी बताई। वहां जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) माध्यमिक बीएन सिंह, डीईओ बेसिक हीरालाल गौतम आदि थे।
विज्ञापन