{"_id":"6994a8320da8bdf34c0d4fa8","slug":"dm-should-regularly-review-the-cases-pending-in-the-subordinate-courts-commissioner-almora-news-c-232-1-shld1002-139962-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीनस्थ न्यायालयों में चल रहे वादों की नियमित समीक्षा करें डीएम : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीनस्थ न्यायालयों में चल रहे वादों की नियमित समीक्षा करें डीएम : आयुक्त
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर कोर्ट में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि उनके अधीनस्थ न्यायालयों में चल रहे वादों की नियमित समीक्षा की जाए।
आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, बहुमूल्य एवं ऐतिहासिक दस्तावेज के संरक्षण व उनके डिजिटलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेज के सभी बस्तों पर वर्ष वार स्टीकर चस्पा किए जाएं जिससे अभिलेखों को ट्रेस करना आसान हो। आजादी से पूर्व के अभिलेखों को अलग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए जनता को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य संबंधित तथा पटल सहायक मौजूद रहे।