{"_id":"57af6a5a4f1c1b332dee478d","slug":"dm-look-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 अतिक्रमणकारियों के चालान, जुर्माना ठोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 अतिक्रमणकारियों के चालान, जुर्माना ठोका
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में पालिका परिषद और अन्य विभागों के अधिकारियों ने शनिवार को अल्मोड़ा मुख्य बाजार, माल रोड के अलावा नरसिंहबाड़ी, राजपुरा, नियाजगंज, धारानौला आदि मोहल्लों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान बाजार में अतिक्रमण करने पर 32 चालान करके 11.50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने नगर में तमाम स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से रास्तों और नालियों में डाली गई पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने को कहा। उन्होंने कहा इसके लिए जिला योजना से बजट स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने मिलन चौक, एलआर साह रोड सहित कुछ स्थानों पर पड़ा मलबा तुरंत हटाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद मलबा हटा दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मुख्य बाजार में कई स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगरपालिका के ईओ और अन्य अधिकारियों ने 32 चालान करके 11.50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। जिलाधिकारी ने बाजार में जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए आम लोगों से भी सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में क्षतिग्रस्त पड़े रास्तों को ठीक करने के लिए भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा सभासदों सचिन आर्या, राजेंद्र तिवारी, श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, जीवन नाथ वर्मा आदि ने भी जिलाधिकारी को विभिन्न वार्डों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षण में एसएसपी केएस नगन्याल, एसडीएम एनएस नगन्याल, डीडीओ मोहम्मद असलम, पीडी डीडी पंत, उपनिदेशक अर्थ संख्या इला पंत, डीएचओ भावना जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, सीएमओ डा.आरसी पंत, ईओ केएन वर्मा, जल संस्थान के ईई नंद किशोर, आनंद सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।