{"_id":"24240d74e5445cc81092d086185388ac","slug":"dm-launches-loan-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ऋण योजना लांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ऋण योजना लांच की
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सविन बंसल ने 2016-17 में जिले में संभाव्यतायुक्त ऋण योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह, बैंक लिंकेज कार्यक्रम, डेयरी विकास और पशुपालन आदि की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र आधारित योजनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यालय में संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2016-17 की लांचिग करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस ऋण योजना के अंतर्गत कृषि, पशुपालन, शिक्षा और स्वयं सहायता समूह आदि से जुड़े लोगों को अधिकाधिक लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखना होगा। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बीएस बिष्ट ने बताया कि 2016-17 में नाबार्ड द्वारा जिले की अनुमानित योजना का फिर से आकलन करते हुए ऋण संभाव्यताओं का निर्धारण किया गया है। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी मदन गोपाल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन