{"_id":"59283766e254ace12e6e0cbfb4e1e5e5","slug":"dm-inpection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया पटवारी भर्ती व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया पटवारी भर्ती व्यवस्थाओं का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। शनिवार को 466 अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हुए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने भर्ती स्थल लोअर मालरोड पहुंच कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक केएस नगन्याल, राकेश जोशी आदि अधिकारी मौजूद थे। परीक्षा के नोडल अधिकारी सीडीओ प्रकाश चंद्र ने बताया कि शारीरिक परीक्षा में 466 आवेदक उपस्थित रहे। इनमें 364 पुरुष और 102 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। 168 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।