{"_id":"58653f6a4f1c1b425ceebf13","slug":"dm-content-of-the-directive-even-after-the-publicity-minus","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश के बाद भी प्रचार सामग्री नहीं हटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश के बाद भी प्रचार सामग्री नहीं हटी
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत क्षेत्र में सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर पोस्टरों और प्रचार सामग्री को अभी तक नहीं हटाया गया है। जबकि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए हैं। रानीखेत क्षेत्र छावनी परिषद के अधीन है, नगर में तमाम सरकारी संपत्तियों पर बैनर, पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
हालांकि पूर्व में छावनी परिषद ने भी बगैर अनुमति के बैनर, पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। नगर के केमू स्टेशन, सुभाष चौक, गांधी चौक, सदर बाजार से लेकर विजय चौक तक तमाम स्थलों पर राजनीतिक दलों के लोगों ने बैनर पोस्टर चस्पा किए हैं। जो दीवारें बची हुई थी, उन्हें भी स्लोगनों से पोत दिया गया है। तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पालिका, कैंट बोर्ड के अधिकारियों को इन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इधर छावनी परिषद के अधिकारियों ने इन्हें शीघ्र हटा लेने का आश्वासन दिया है।