फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District panchayat president Parvati Mehra

जिला पंचायत बनाएगी पर्यटक आवास गृह : पार्वती

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president Parvati Mehra
जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने कहा कि पंचायत की परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम चल रहा है। विभिन्न स्थानों पर गेस्ट हाउसों का निर्माण होगा, ताकि जिला पंचायत की आय बढ़ सके। दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा के मुताबिक चौघानपाटा में बहुमंजिले भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


महरा ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के रचनात्मक सहयोग से दो सालों में काफी कार्य हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सदस्यों के प्रस्तावों पर उपलब्ध बजट से काम करवाया जा रहा है। राज्य वित्त आयोग मद से मिलने वाली धनराशि से संपर्क मार्ग, पुलिया, जल संरक्षण, मैदान, पेयजल योजना, सार्वजनिक शौचालय, जनमिलन केंद्र, बारातघर आदि काम किए गए हैं।
विज्ञापन


आय बढ़ाने को पंचायत द्वारा किराए पर दी गई दुकानों, आवासीय भवनों, गैराजों आदि के किराए में एकरूपता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दैवी आपदा, स्पेशल कंपोनेंट, विधायक, सांसद निधि शिक्षा मद, सीएम घोषणा में मिले बजट का गुणवत्तापूर्ण उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत अध्यक्ष होने के नाते दलगत भावना से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास और जनसमस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महरा ने कहा कि जिला पंचायत की कई स्थानों पर भूमि खाली पड़ी है। ऐसे कई स्थानों पर विश्राम गृह बनाने की योजना है, ताकि पर्यटकों को सुविधा देने के साथ ही पंचायत की आय बढ़ सके। उन्होंने सहयोग के लिए सीएम हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सभी विधायक, सीएम के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत समेत पंचायत सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, अभियंता जगदीश प्रसाद, गोविंद मेहरा, सतीश पांडे आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed