{"_id":"5787cb8b4f1c1b217913d88c","slug":"distributed-40-thousand-farmers-incentives-maduva","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 40 हजार रुपये मडुवा प्रोत्साहन राशि बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 40 हजार रुपये मडुवा प्रोत्साहन राशि बांटी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग के तत्वावधान में आत्मा योजना के तहत हवालबाग ब्लाक के कुज्याड़ी गांव में आयोजित किसान शिविर में 89 काश्तकारों को 40 हजार रुपये मडुवा प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने काश्तकारों से अधिक से अधिक मडुवा उत्पादन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मडुवा प्रोत्साहन से ग्रामीण आत्मनिर्भर होंगे। साथ ही पारंपरिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिले में 25700 काश्तकारों को योजना के तहत जोड़ा गया है। कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के वैज्ञानिक बीडी सिंह ने कृषि उपज बढ़ाने के लिए बुवाई का सही समय, बीज की प्रजाति और खाद के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर 89 काश्तकारों को 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी नितेश कुमार, मत्स्य निरीक्षक नीता पांडे, खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल, बहादुर सिंह, सहायक कृषि अधिकारी प्रकाश जोशी, प्रधान हरेंद्र रावत, प्रधान ललित चंद्र, जिला पंचायत सदस्य विशन सिंह, पूर्व प्रधान चंदन सिंह, भोपाल राम आदि मौजूद थे। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।