{"_id":"68ffbb86f4a1ec907700f8e4","slug":"dissatisfaction-expressed-over-non-completion-of-sewer-line-work-almora-news-c-232-1-shld1002-135640-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीवर लाइन का कार्य पूरा न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीवर लाइन का कार्य पूरा न होने पर जताई नाराजगी
Tue, 28 Oct 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डे केयर संस्था के पंडित जीबी पंत राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर में सीवर लाइन का कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीवर लाइन का कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।
संगठन के महासचिव मोहन चंद कांडपाल ने कहा कि खोल्टा से कर्नाटक खोला तक बाजार से आने वाले नाले बहुत ही दूषित हो गए हैं। नाले में सीवर बहने से लोग परेशान हैं। डाॅ. अरुण पंत ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम की ओर से भवनों के पैमाइश के नोटिस प्राप्त हो रहे हैं लेकिन निगम ने स्पष्ट नहीं किया है कि यह पैमाइश किस उद्देश्य के लिए हो रही है। इस कारण भ्रम की स्थिति बनी है। उन्होंने बाजार में दो पहिया वाहनों के बेतरतीब संचालन पर नाराजगी जताई। बैठक में हेम जोशी, एमसी कांडपाल, आनंद सिंह बगड़वाल, पीएस सत्याल, डाॅ. गोकुल सिंह, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, पीएस सत्याल, गिरीश जोशी, चंद्रमणि भट्ट, आनंदी वर्मा आदि मौजूद रहीं।