फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dispute over vegetable market shop tenders; traders threaten protest.

Almora News: सब्जी मंडी में दुकानों के टेंडर पर विवाद, व्यापारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute over vegetable market shop tenders; traders threaten protest.
अल्मोड़ा। नगर निगम की ओर से तहसील धारा स्थित सब्जी मंडी के छोटे दुकानदारों की दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर विवाद गहरा गया है। इस निर्णय के विरोध में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, अल्मोड़ा ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष संजय साह के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल का आरोप है कि मंडी में कई छोटे व्यापारी पिछले कई वर्षों से अपनी दुकान चला रहे हैं। इनकी ओर से नियमित रूप से नगर निगम को किराया भी जमा किया जाता रहा है। इसके बावजूद बिना पूर्व सूचना और बिना व्यापारियों से संवाद किए दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे उनमें असमंजस और नाराजगी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने नगर निगम के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। संगठन का कहना है कि यह निर्णय छोटे और कमजोर व्यापारियों की आजीविका पर प्रहार है। पदाधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया वापस लेने और दुकानदारों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं व्यापार मंडल ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज पवार, महामंत्री हिमांशु कांडपाल, महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, प्रमोद पवार, नीरज थापा, गणेश जोशी, दिनेश कांडपाल, हिमांशु बिष्ट, कमल बिष्ट, दीप जोशी, दीपक जोशी, आनंद भोज, मन्नू गुप्ता, रोहित साह, जय प्रकाश, अमन टकवाल, एके सिकंदर पवार, निलेश उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed