फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dispute on phone receiving

प्राचार्य के विधानसभा उपाध्यक्ष का फोन रिसीव करने पर विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
dispute on phone receiving
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का फोन रिसीव करने पर विवाद खड़ा हो गया। कोविड प्रभारी राज्यमंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बीच फोन में बात करने पर प्राचार्य पर प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। जवाब में प्राचार्य ने भी बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों के बैठने पर प्रोटोकॉल का तंज कस दिया। विवाद यहां तक बढ़ गया कि राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी से प्राचार्य को कुछ सीख देने तक की बात कह दी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में राज्यमंत्री रेखा आर्या जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया समेत प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों की कोरोना संक्रमण समीक्षा बैठक ले रहीं थीं। बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. राम गोपाल नौटियाल के पास विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का फोन आया।
विज्ञापन

प्राचार्य का कहना है कि विधानसभा उपाध्यक्ष का फोन रिसीव कर सामान्य शिष्टाचार के नियमों फॉलो करते हुए बैठक का हवाला देकर बाद में कॉल बैक करने की बात कही। इस दौरान राज्यमंत्री रेखा आर्या ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर बैठक में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। मंत्री ने प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाते हुए जिलाधिकारी से प्राचार्य को कुछ सीख देने की बात कही। जिस पर प्राचार्य ने भी अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बैठने पर प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए। जिसके बाद प्रोटोकॉल के मामले को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed