फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dispute in the milk union: President and employees come face to face

दुग्ध संघ में रार: अध्यक्ष और कर्मचारी आए आमने सामने

Fri, 27 Jun 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dispute in the milk union: President and employees come face to face
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ में कर्मचारी और अध्यक्ष आमने सामने आ गए हैं। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पातालदेवी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया ने आरोप लगाया कि कुछ कार्मिक संस्था को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैंं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ऐसे कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कार्मिकों ने संघ के अध्यक्ष पर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष खोलिया ने कहा कि उनके कार्यकाल में अब तक संस्था 43.70 लाख लाभ पर रही। दुग्ध उत्पादकों का चार से पांच रुपये प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया गया। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रबंध कमेटी में प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके बाद किसानों के गोबर से बने कंडों को संस्था के बायलर में उपयोग में लाया जा रहा है। संस्थान की उन्नति और उनकी बढ़ती लोकप्रियता संस्था के कुछ कर्मचारियों को रास नहीं आ रही है। इन कार्मिकों को संबंधित पटल के कार्य ईमानदारी पूर्वक करने के लिए कहने पर वह छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्मिकों के खिलाफ कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करने पर सख्त विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीते साल हुई प्रबंध कमेटी की बैठक में प्रस्ताव 9 (10) के तहत जिन कार्मिकों को आरोप पत्र निर्गत किए गए थे उनके खिलाफ कार्रवाई कर सीआरएस देने की संस्तुति की जाए। उन्होंने प्रधान प्रबंधक को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी दुग्ध समिति में उत्पादकों की समस्याओं का समाधान न कर समितियों में दुग्ध कलेक्शन के बाद समिति में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कार्मिकों ने प्रधान प्रबंधक को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि दुग्ध संघ अध्यक्ष के चैंबर में बिना अनुमति के व्यक्तिगत व अन्य फाइल पहुंच रही है। इससे फाइलों में छेड़छाड़ की संभावना है। आरोप लगाया कि पद संभालते ही अध्यक्ष ने कई कर्मचारियों के स्थानांतरण करवा दिए। इससे संस्था का कार्य प्रभावित होने के साथ ही वित्तीय नुकसान हुआ। आरोप लगाया कि संस्था में अनुबंधित वाहन (पशु चिकित्सा) विवादित कार्य पर बाहर कर दिया था अब इस वाहन को पुन: पशु चिकित्सा कार्य के लिए लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर कार्मिकों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई करने का दवाब बनाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार टम्टा, एससी बेलवाल, केसी तिवारी, लाल सिंह रौतेला, शिवशंकर सिंह बोरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed