फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disillusionment with higher education... only 7226 students showed interest

Almora News: उच्च शिक्षा से मोहभंग... महज 7226 ने छात्रों ने दिखाई रुचि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Disillusionment with higher education... only 7226 students showed interest
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में इस शिक्षा सत्र में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों की रुचि घटी है। स्नातक पहले सेमेस्टर के लिए केवल 7226 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पिछले शिक्षा सत्र में 16254 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इस भारी गिरावट से विश्वविद्यालय प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में यह स्थिति है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एक मई को शुरू हुआ था। एक माह में केवल 7226 पंजीकरण ही हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले सत्र में 16254 पंजीकरण में से 11665 छात्रों ने प्रवेश लिया था। अब देखना होगा कि इस बार कितने पंजीकृत छात्र प्रवेश लेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन पंजीकरण के बाद प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार परिसरों में हुए केवल 3630 पंजीकरण

विवि के चारों परिसरों में इस सत्र केवल 3630 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। जबकि 36 महाविद्यालयों में 3596 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पाने को अपना पंजीकरण किया है। परिसर और महाविद्यालयों के आंकड़ों से साफ है कि विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा पाने में रुचि घट रही है।
चंपावत में हुए सबसे कम पंजीकरण

विश्वविद्यालय के अधीन पिथौरागढ़ परिसर में सबसे अधिक 1440 पंजीकरण हुए। जबकि चंपावत परिसर में केवल 350 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। वहीं अल्मोड़ा परिसर में 1230 और बागेश्वर परिसर में 610 छात्र-छात्राओं ने स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया है।



कोट

इस शिक्षा सत्र में स्नातक पहले सेमेस्टर में उम्मीद से काफी कम पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण के लिए एक महीने तक समर्थ पोर्टल खोला गया था। 20 जून के करीब प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विवि अल्मोड़ा



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed