फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disabled man dies in suspicious circumstances, body found in village

Almora News: दिव्यांग की संदिग्ध मौत, गांव में ही पड़ा मिला शव

Mon, 26 Jan 2026 10:13 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 26 Jan 2026 10:13 AM IST
सार

अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील के रस्यारागांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। गांव में शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Disabled man dies in suspicious circumstances, body found in village
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के एक गांव में एक दिव्यांग की संदिग्ध मौत हुई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। गांव में शव मिलने से सनसनी फैल गठई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

विज्ञापन


सोमेश्वर तहसील के रस्यारागाव गांव में घास के लिए जंगल जा रही महिलाओं को दीपक पांडे के घर के पास कूड़ेदान के समीप कुंदन राम (43) पड़ा मिला। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कुंदन राम को हिलाया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। मृतक कुंदन के भाई संतोष राम और हरीश राम ने बताया कि 18 जनवरी से कुंदन लापता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव में ही कुंदन संदिग्ध अवस्था में मरा मिला। उन्होंने बताया कि कुंदन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के गंभीर निशान है। मृतक कुंदन की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पूर्व में करंट की चपेट में आने से कुंदन का एक हाथ भी कटा हुआ था। दिव्यांग होने के बाद मेहनत मजदूर कर अपना जीवन यापन करता था।
विज्ञापन


अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।-मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed