फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Digra found unconscious in the woods cubs

डिगरा के जंगल में शावक बेहोश मिला

Sun, 20 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 20 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Digra found unconscious in the woods cubs
बीमार पड़ा शावक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वन पंचायत क्षेत्र डिगरा के जंगल में एक शावक बेहोश मिला। वन कर्मियों ने बेहोश मादा शावक को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया है। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 


बताया जा रहा है वन पंचायत क्षेत्र डिंगरा के जंगल में ग्रामीणों को रविवार की सुबह चार गुलदार दिखाई दिए। जिनमें दो बड़े गुलदार और दो छोटे शावक थे।  इनमें से एक मादा शावक बेहोश पड़ी मिली।  इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने तक अन्य तीन गुलदार जंगल की तरफ निकल गए थे जबकि बेहोश मादा शावक को वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया। पिंजरे में कैद कर मादा गुलदार शावक उपचार किया गया।
विज्ञापन



 रेंजर मनोज लोहनी ने बताया कि मादा गुलदार होश में आ गई है। उसे निमोनिया की शिकायत है। तेंदुए को पकड़ने वाली टीम में रेंजर मनोज लोहनी, रेंजर केवलानंद पांडे के अलावा कुंदन बिष्ट, त्रिलोक कैड़ा, नंदन गिरि आदि शामिल थे। रेंजर श्री लोहनी ने बताया कि उसे अल्मोड़ा एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया जा रहा है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर ग्रामीणों ने वन विभाग को बताया कि अन्य तीन गुलदार भी लड़खड़ाते और झूमते हुए चल रहे थे। आशंका है कि यह गुलदार भी बीमार होंगे। वन कर्मियों ने जंगल में गुलदारों की खोज की, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। विभाग सोमवार को जंगल में पुन: तेंदुओं की खोज करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed