{"_id":"68867179738a963bdb0d3966","slug":"digital-health-service-provides-expert-advice-at-home-almora-news-c-232-1-shld1003-131471-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डिजिटल स्वास्थ्य सेवा से घर बैठे मिल रहा विशेषज्ञ का परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डिजिटल स्वास्थ्य सेवा से घर बैठे मिल रहा विशेषज्ञ का परामर्श
Mon, 28 Jul 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवा की सुविधा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। वर्ष 2020 में शुरू की गई ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन कंसल्टेशन सेवा के तहत अब तक दो लाख से अधिक लोगों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श मिल चुका है।
यह सेवा एलोपैथी, आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों में उपचार के लिए उपलब्ध है। मरीज मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से जुड़ सकते हैं। इससे उनका समय और यात्रा खर्च भी बच रहा है। खासकर दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इससे काफी राहत मिली है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की पहुंच सीमित होती थी।
सीएमओ का कहना है कि पांच साल पहले हुई इस सुविधा के बारे में अधिक लोगों को जानकारी नहीं थी। धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ी तो लोग इस सुविधा का लाभ लेने लगे।
कोरोनाकाल में पकड़ी टेलीमेडिसिन सेवा ने रफ्तार
वर्ष 2020 में जब कोविड-19 महामारी के कारण जिले में लॉकडाउन लगा और लोग घरों में सीमित हो गए। तब यह सेवा एक बड़ी राहत बनकर सामने आई। अस्पतालों में भीड़ से बचने और संक्रमण के डर से लोगों ने घर से ही टेली कंसल्टेशन के माध्यम से डॉक्टरों से सलाह ली।
विज्ञापन
कोट
टेलीमेडिसिन कंसल्टेशन सेवा से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगाें को लाभ मिल रहा है। यह सेवा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का एक मजबूत आधार बनेगी। - डॉ. नवीन चंद्र जोशी, सीएमओ