फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhaun-Rithachaura road construction issue caught hold

Almora News: ढौन-रिठाचौरा सड़क निर्माण के मामले ने पकड़ा जोर

Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dhaun-Rithachaura road construction issue caught hold
चौखुटिया के ढौन में तीन साल से ध्वस्त सड़क
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तीन साल से ध्वस्त ढौन-रीठाचौरा मार्ग की मरम्मत, सोलिंग और डामरीकरण के साथ ही प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बीडीसी सदस्य चेतना नेगी ने निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर व्यापक जन आंदोलन की बात कही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मार्ग का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था जिसमें पांच किमी सड़क ही काटी गई। तब से सात साल हो चुके हैं लेकिन सड़क में डामरीकरण तो दूर सोलिंग भी नही हो पाई है। वर्ष 2020 में सड़क ध्वस्त हो गई जिसे तीन साल बाद भी ठीक नही किया गया। सड़क बंद होने से ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। बीमार व्यक्ति को ले जाने के लिए भी सिर्फ डोली का सहारा ही रह गया है।
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह में कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बीडीसी सदस्य चेतना नेगी के अलावा भटकोट के बीडीसी सदस्य घनानंद पंत, रीठाचौरा की प्रधान शर्मिला देवी, ढौन की प्रधान बीना देवी सहित तमाम ग्रामीणों आदि के हस्ताक्षर हैं। सांसद, विधायक सहित उच्च अधिकारियों को भी वस्तुस्थिति व जनभावना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed