फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dharana in Almora

विधायक नेगी के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dharana in Almora
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारीगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी पार्क में धरना दिया और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर हुई सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन भाजपा शासित राज्यों में ही महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस भी सरकार के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। सरकार ने पूरे प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है, जिसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है। सांसद प्रदीप टम्टा, जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष करन महरा ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग सरकार से की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि महिला की डीएनए जांच की मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देकर मामले का सामना करें। उन्होंने कहा कि विधायक की गिरफ्तारी कर डीएनए की जांच करवाकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। संचालन नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने किया। वक्ताओं में पूर्व विधायक मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, रणजीत रावत, ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, सिकंदर पवार आदि थे। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
अल्मोड़ा। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्वारब पुल के समीप प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और वाहनों के काफिले के साथ शहर तक लाए।

धरने में यह लोग हुए शामिल
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, राजेंद्र बोरा, प्रदीप बिष्ट, गीता मेहरा, भूपेंद्र भोज, बालकृष्ण, राहुल खोलिया, दीवानए सतवमल, विनोद वैष्णव, संजय दुर्गापाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, शरद साह, दीपा साह, राबिन भंडारी, गोपाल भट्ट, पंकज भैसोड़ा, दीपक पांडे, पूरन सुप्याल, कार्तिक साह, रामलाल टम्टा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अंबीराम, कुलदीप मेर, पूरन बिष्ट, गोपाल चौहान, धीरज कुमार, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, राजेश अधिकारी, भावना बोरा, वैभव पांडे, अमित बिष्ट, ललित कनवाल, संदीप बिष्ट, कौशल चौधरी, वीके भट्ट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed