{"_id":"63557a4bdc79bd55b36f0cf6","slug":"dhanteras-in-almora-almora-news-hld4799144100","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में हुई धन वर्षा, लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में हुई धन वर्षा, लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कारखाना बाजार स्थित बर्तन की दुकान में नए बर्तनों की खरीदारी करती लोग।संवाद फोटो- हे?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धनतेरस पर जिले के बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। खरीदारों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। कपड़ा बाजार, मिठाई बाजार, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार समेत विभिन्न बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। व्यापारियों के अनुसार अल्मोड़ा जिले में 11.45 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है।
लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, धारानौला बाजार समेत विभिन्न बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुट गई है। बर्तन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। तांबे के जग, फिल्टर, डेग, कांसे, पीतल की थाली, गिलास, कटोरों की भी खूब बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने स्मार्ट फोन, लैपटाप, कंप्यूटर ट्रिमर, वाटर गीजर की जमकर खरीदारी की।
सोना चांदी
अल्मोड़ा। धनतेरस पर नगर का सर्राफा बाजार भी खूब चमका। लोगों ने सोना, चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी की। खजांची बाजार स्थित सांई ज्वैलर्स के भुवन वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा के सराफा बाजार में 1.60 करोड़ का कारोबार हुआ। 2021 में 1.26 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन
मिठाई और ड्राई फ्रुट
अल्मोड़ा। मिठाई की दुकानों में खरीदारों की कतार देखी गई। शॉपिंग मालों से भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिले में मिठाई और ड्राईफूट का आठ लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद
अल्मोड़ा। लोगों ने वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव आदि की जमकर खरीदारी की। मोबाइल की दुकानों में भी ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन खूब बिके। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तीन करोड़ का कारोबार हुआ। 2021 में 1.76 करोड़ का कारोबार हुआ। कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी प्रकाश रावत ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा रहा।
आटोमोबाइल्स
अल्मोड़ा। धनतेरस पर लोगों ने जमकर दोपहिया, चौपहिया वाहन खरीदे। आटोमोबाइल बाजार में रिकॉर्ड बिक्री हुई। थपलिया स्थित श्रीराम होंडा के स्वामी दीपक भट्ट ने बताया कि होंडा कंपनी के 70 दोपहिया वाहन बिके। लोअर मार रोड स्थित श्रीगणपति टीवीएस के सोहन चंद्र ने बताया कि टीवीएस कंपनी के 40 दोपहिया वाहन बिके। तिवारी मोटर्स के स्वामी भुवन तिवारी ने बताया कि गत की तुलना इस बार दोपहिया वाहनों का बाजार अच्छा रहा। हीरो कंपनी की 35 दोपहिया वाहन बिके। आटोमोबाइल मोबाइल में छह करोड़ की बिक्री हुई।
आतिशबाजी
अल्मोड़ा। पटाखा बाजार में भी जमकर बिक्री हुई। पटाखा व्यवसायी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में सात लाख का कारोबार हुआ। दिवाली के दिन भी बिक्री अच्छी होने का अनुमान है।
फर्नीचर बाजार
अल्मोड़ा। फर्नीचर बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने सोफा सेट, चादर, डबल बेड, अल्मारी आदि वस्तुओं की खरीदारी की। फर्नीचर बाजार में 50 लाख का कारोबार हुआ। इस सेक्टर में पिछले साल आठ लाख का कारोबार हुआ था।
बर्तन बाजार
बर्तनों के प्रमुख कारोबारी कारखाना बाजार स्थित अनोखे लाल हरि किशन प्रतिष्ठान के संजीव अग्रवाल टीटू ने बताया कि नगर समेत पूरे जिले के बर्तन बाजार में 80 लाख का कारोबार होने का अनुमान है। पिछले साल 55 से 58 लाख का कारोबार हुआ था।
रानीखेत में 60 लाख का कारोबार
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सर्राफा बाजार में लगभग 60 लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। शाम तक बाजार में मेले जैसा माहौल रहा, लोगों ने पटाखा आदि की जमकर खरीदारी की। दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
बागेश्वर में भी चहका कारोबार
बागेश्वर। जिला मुख्यालय, गरुड़ और कपकोट के बाजारों में खरीदारी के लिए लोग उमड़े। जिला व्यापार मंडल ने धनतेरस पर पूरे जिले में साढ़े चार करोड़ करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान जताया है।
जिले के मुख्य बाजारों में बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट का भराड़ी बाजार आते हैं। इन बाजारों से ही जिले का अधिकांश कारोबार संचालित होता है। धनतेरस के दो दिन पहले से बाजारों में लोगों का उमड़ना शुरू हो गया था। इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण, मिठाई, वाहन, खील-खिलौने की भी जमकर बिक्री हुई। व्यापारियों की मानें तो कारोबार में जिस तरह की उम्मीद की थी, उसके अनुसार ही बाजार में खरीदारी हुई है।
वाहन बाजार ने बढ़ाया उत्साह
बागेश्वर। लोगों ने वाहन विक्रेताओं को निराश भी नहीं किया। वाहन बाजार में धनतेरस पर करीब पौने दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जिले में धनतेरस से पूर्व 200 वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई थी। धनतेरस को करीब 185 वाहन बिके। वाहन विक्रेता विनोद ऐठानी ने 72, मोनू कपूर ने 90, महेंद्र ऐठानी ने 18 वाहनों की बिक्री होने की बात कही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी हुई धनवर्षा
बागेश्वर। दीपावली पर लोगों ने टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी जमकर खरीदारी की। धनतेरस के दौरान जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एक करोड़ से अधिक रुपये के कारोबार का अनुमान है।
आभूषण बाजार भी चमका
बागेश्वर। धनतेरस पर जिले के आभूषण बाजार में भी उम्मीद के अनुसार कारोबार रहा। धनतेरस पर आभूषण के बजाय लोगों ने देवताओं की मूर्तियां, आकृति की खरीद अधिक की है। आभूषण बाजार में भी लगभग एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ऑनलाइन खरीदारी नहीं होती तो अधिक बेहतर होता आंकड़ा
बागेश्वर। ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद धनतेरस पर जिले के बाजारों में लोगों की भीड़ से व्यापारी उत्साहित दिखे। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह से टीवी, फ्रिज से लेकर कपड़े तक ऑनलाइन मंगाए जा रहें हैं, उससे कुछ फर्क जरूर पड़ रहा है। अगर ऑनलाइन का चलन नहीं होता तो धनतेरस पर जिले में छह करोड़ का कारोबार हो सकता था।
धनतेरस पर उमड़े खरीदारों ने कोरोना काल के बाद से मायूस हुए व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। व्यापार मंडल ने धनतेरस पर जिले में पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया था, करीब साढ़े चार करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। यह आंकड़ा बुरा नहीं है। दीपावली के दिन भी खरीदारी होगी और कारोबार का आंकड़ा भी बढ़ेगा।
बबलू नेगी, जिलाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बागेश्वर