{"_id":"58b02a344f1c1b0511b23fe7","slug":"devsthl-of-chaos-and-offer-them-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा देवस्थल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा देवस्थल मेला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग पर देवस्थल के पास लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पर देवस्थल में आयोजित होने वाले मेले में हजारों की भीड़ पहुंची थी, लेकिन जिला मुख्यालय से सिर्फ 15 किमी दूर आयोजित इस मेले की व्यवस्था बनाने के लिए वहां एक होमगार्ड तक मौजूद नहीं था। जिससे वहां भारी अव्यवस्था रहीं। मेले में भारी संख्या में वाहन पहुंचने से अल्मोड़ा-कौसानी रोड में करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में दिल्ली, देहरादून, लखनऊ आदि स्थानों को जाने वाली रोडवेज की बसों के अलावा सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन
कई पर्यटक और अन्य लोग भी जाम में फंसे रहे। भगवान भरोसे छोड़ दिए गए इस मेले में संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर रोष जताया है। अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग पर स्थित देवस्थल पर हर साल महाशिवरात्रि पर भव्य मेला लगता है। इस मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। शुक्रवार को भी मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
हर साल आयोजित होने वाले इस मेले में व्यवस्था बनाने के लिए जहां कई पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वहां एक होमगार्ड तक तैनात नहीं था। जिससे मेले में भारी अव्यवस्था फैल गई। देवस्थल का यह मंदिर अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग पर स्थित है। मेले में काफी संख्या में वाहन भी पहुंच गए जिससे प्रात: करीब 11 बजे सड़क में जाम लग गया। जाम में दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। बागेश्वर की तरफ से दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी सहित तमाम इलाकों को जाने वाली रोडवेज की बसों के अलावा कई पर्यटक वाहन में जाम में घंटों फंसे रहे। बाद में कुछ लोगों ने जाम लगने की जानकारी एसडीएम विवेक राय को दी। तब करीब शाम तीन बजे दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक जाम में फंसे कुछ लोग खुद ही जाम खोलने के प्रयास में जुटे रहे। करीब चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। लोगों का कहना है कि मेले में भारी संख्या में महिलाओं समेत हजारों की भीड़ पहुंचने के बावजूद किसी सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं होना गंभीर लापरवाही है। ऐसे में किसी वजह से मेले में भगदड़ मच जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन