फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Development works being imposed stonewalling

विकास कार्यों में लगाया जा रहा अड़ंगा

Fri, 15 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Fri, 15 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Development works being imposed stonewalling

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत दो बार रानीखेत आए, लेकिन दोनों बार वह जिले को लेकर लोगों को पूरी तरह से गुमराह कर गए। भट्ट ने मुख्यमंत्री पर उनके क्षेत्र के विकास कार्यों में जानबूझकर अड़ंगा लगाने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा अब राजकीय अस्पताल में बिजली की समस्या आड़े नहीं आएगी, अस्पताल को विद्युत वितरण मंडल कार्यालय से 11 केवी की लाइन से सीधे जोड़ दिया गया है। अब ऑपरेशन सहित तमाम अन्य सर्जिकल कार्यों में व्यावधान नहीं आएगा।
विज्ञापन


यहां मालरोड स्थित लोनिवि के विश्राम गृह में पत्रकारों से मुखातिब नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सरकार शराब और खनन माफियाओं के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। रावत सरकार में विकास का पहिया पूरी तरह से जाम हो गया है। विधायक निधि से उन्होंने नगर में विभिन्न योजनाओं के लिए 74.46 लाख रुपए अवमुक्त कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 10 लाख रुपए अन्य कार्यों के लिए अवमुक्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा छावनी परिषद को एक एंबुलेंस और बुश कटर दिया जाएगा। उनके प्रयासों से ही नगर में सड़कों के किनारे टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है। क्षेत्र की सड़कों में डामरीकरण हो रहा है, लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है।


भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री यहां दो बार आ चुके हैं, लेकिन जनता को दोनों बार निराश कर गए। उन्होंने जिले को लेकर लोगों को गुमराह किया है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed