{"_id":"46ff54afc1ada78ba73f676394649474","slug":"development-plans-to-meet-the-challenge-in-the-remaining-50-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचे 50 दिनों में विकास योजनाओं को पूरा करना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचे 50 दिनों में विकास योजनाओं को पूरा करना चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों में इस साल अब तक करीब 67 प्रतिशत बजट ही खर्च हुआ है। ऐसे में 31 मार्च तक शेष बजट का उपयोग करके विकास योजनाओं को पूरा करना विभागों के लिए चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन
कोषागार कर्मियों की लंबी चली हड़ताल के कारण बीते दिनों बजट खर्च करने में दिक्कत खड़ी हुई थी लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद काम में तेजी आई है।
विज्ञापन
जिला अर्थ संख्या उप निदेशक डा. इला पंत बिष्ट ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में सभी विभागों को अवमुक्त लगभग 4608 लाख के बजट में से अब तक करीब 3115 लाख रुपये व्यय हो चुके हैं।
विज्ञापन
इधर जिले के मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि सभी विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने और 31 मार्च तक हर हाल में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बजट सत्र समाप्त होने तक सभी विभागों में बजट का उपयोग कर लिया जाएगा। सीडीओ के मुताबिक बजट लेप्स होने की कोई संभावना नहीं है।
-----------------------------------------------------------
विभाग अवमुक्त राशि(लाख) व्यय प्रतिशत
-----------------------------------------------------------
राजकीय सिंचाई 216.32 77.00 35.60
सड़क और पुल 841.60 475.00 56.44
खादी ग्रामोद्योग 32.94 16.50 50.09
खेलकूद 147.11 74.00 50.30
युवा कल्याण 190.47 109.00 57.23
उद्यान और भेषज 48.96 29.00 59.24
लघु डाल 111.96 72.50 64.76
जल संस्थान 988.17 680.00 68.81
पशु पालन 121.52 82.10 67.56
जल निगम 407.20 265.00 65.08
चिकित्सा स्वास्थ्य 219.57 143.00 65.13
पर्यटन,साहसिक कार्य 164.70 121.00 73.47
कृषि 124.35 92.10 74.07
दुग्ध विकास 70.00 54.00 77.14
सहकारिता 110.76 83.07 75.00
वन विभाग 47.10 43.10 91.51
माध्यमिक शिक्षा 444.06 444.06 100.00
आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा 57.31 57.31 100.00