फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   develop scientific thinking students

Almora News: छोटे प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करें छात्र

Tue, 29 Aug 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
develop scientific thinking students
विज्ञान संगोष्ठी में अव्वल रहे बाल वैज्ञानिक अतिथि और मार्ग दर्शक शिक्षक के साथ। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद और जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान की ओर से आर्य कन्या इंटर काॅलेज अल्मोड़ा में जिला विज्ञान संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने बाल वैज्ञानिकों से समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, विज्ञान से संबंधित छोटे प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अपील की।

प्रधानाचार्या पीएल शाह ने कहा कि देश को औद्योगिक क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए भविष्य में ये बाल वैज्ञानिक अहम भूमिका निभा सकते है। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी जीजीआईसी गौचर (चमोली) में आठ सितंबर को होगी। इस मौके पर पूर्व राज्य दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रबंधक हेम जोशी, डॉ. भुवन पांडेय ने विचार रखे।
विज्ञापन


जिला विज्ञान संगोष्ठी में वर्णी ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में वर्णी, दिवस जोशी, गीता सुप्याल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। निर्णायक डॉ. कपिल नयाल, डॉ. प्रभाकर जोशी, पंकज जोशी रहे। लिखित परीक्षा के निर्णायक के रूप में डॉ. दीप जोशी, डॉ. भुवन पाण्डे, सवित जनोटी रहे। प्रतिभागियों, मार्ग दर्शक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed