फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite the cold winter, the humidity of the villagers is hot

कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीणों का पारा गर्म

Sun, 30 Dec 2018 11:53 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sun, 30 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Despite the cold winter, the humidity of the villagers is hot
चौखुटिया के भैंसियागाड़ में दसवें दिन अनशन पर डटे आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत तड़ागताल अंतर्गत भैंसियागाड़ (तड़ागताल) के ग्रामीण कड़ाके की ठंड के बावजूद मजबूत इरादे से दस दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। दसवें दिन दीपा देवी, हीरादेवी, नरसिंह और प्रताप सिंह सहित चार लोग अनशन पर बैठे। ग्रामीणों ने दस दिन बीतने के बावजूद क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी के अनशन स्थल पर न पहुंचने पर रोष जताया है। 
विज्ञापन


अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने उनकी मांगें शीघ्र नहीं माने जाने पर आमरण अनशन शुरू करने के साथ ही तहसील और अन्य कार्यालयों का घेराव और चक्काजाम की चतावनी दी है। सभा को प्रेमसिंह, भूर सिंह, रूद्र सिंह और हिम्मत सिंह आदि ने संबोधित किया। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है। ग्रामीणों की मांगों में राजस्व गांव तड़ागताल (भैंसियागाड़) को नौगांव बेड़िया से हटाकर ग्राम पंचायत ढनाण में शामिल करने और तड़ागताल सड़क के जाबर से भैंसियागाड़ के लिए ढाई किलोमीटर सड़क बनाना शामिल है। आंदोलन के समर्थन में प्रेमसिंह, भूरसिंह और हिम्मत सिंह सहित कई महिलाओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन



तड़ागताल का ब्लू प्रिंट तैयार, समूचे क्षेत्र का विकास होगा 
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विधायक महेश नेगी का कहना है कि पूरे तड़ागताल क्षेत्र का ब्लू प्रिंट बनकर तैयार हो गया है जिसका सबसे अधिक लाभ भैंसियागाड़ को मिलना है। इसके तहत तालाब के चारों ओर रिंग रोड़ बननी है। तड़ागताल क्षेत्र में पुल और सड़कों का निर्माण सहित करोड़ों के तमाम विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आठ करोड़ की खौला सड़क का टेंडर चार जनवरी को होना है, लेकिन इस बात का दुख है कि लोग बिना सोचे समझे राजनीतिक उकसावे में आकर आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि जहां तक भैंसियागाड़ न पहुंचने का सवाल है बमनगांव में तेंदुए के आतंक के चलते कुछ दिन उसी में उलझा रहा। फिर विधान मंडल दल की बैठक में भाग लेने देहरादून जाना पड़ा। क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर देहरादून में ही हूं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को वहां भेजा गया था पर ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान प्रमुखता से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed