फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deputy Education Officer not posted in seven development blocks

Almora News: सात विकासखंडों में उप शिक्षाधिकारी नहीं तैनात

Wed, 24 Jul 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Deputy Education Officer not posted in seven development blocks
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग में अधिकारियों की कमी है। जिले में उप शिक्षाधिकारियों के सात पद रिक्त हैं। इससे विद्यालयों का नियमित निरीक्षण नहीं हो रहा है। विद्यालयों की कमियां दूर नहीं हो रही है और शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


जिले के 11 विकासखंडों में से सिर्फ चार में उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती है। धौलादेवी, भैंसियाछाना, हवालबाग, ताकुला, द्वाराहाट, चौखुटिया, ताड़ीखेत में उप शिक्षाधिकारियों के पद रिक्त हैं। इससे सूचनाओं का आदान-प्रदान कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हर माह निरीक्षण और अनुश्रवण नहीं होने से विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों प्रभावित हो रही हैं। अधिकारियों की कमी से शिक्षा व्यवस्था बेहतर करना मुश्किल हो रहा है। कहीं प्रभारी खंड शिक्षाधिकारियों के पास ही उप शिक्षाधिकारी का प्रभार है तो कहीं उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभार दिया गया है। शिक्षा विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण काम का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अंबा दत्त बलौदी, सीईओ, अल्मोड़ा ने बताया कि उप शिक्षाधिकारियों के रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय को दी गई है। नियुक्ति शासन स्तर से संभव है। प्रभारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed