{"_id":"5de534518ebc3e54d03201ba","slug":"department-to-protect-all-children-fully-chauhan-almora-news-hld3663213138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने से ही बच्चे होंगे स्वस्थ: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने से ही बच्चे होंगे स्वस्थ: चौहान
महिला अस्पताल में एक बच्चे को टीके की दवा खिलाते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में सघन मिशन इंद्रधनुष-दो कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग से सभी बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य एवं मजबूत रहने पर ही बच्चे देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने चिन्हित बच्चों को अभियान के तहत प्रतिरक्षित करने, प्रभारी डीएम मनुज गोयल ने टीकाकरण के लिए सभी दो साल तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से पूर्ण प्रतिरक्षित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी सीएमओ डॉ. सविता हयांकी ने बताया कि नियमित टीकाकरण में छूट गए दो वर्ष के बच्चों और गर्भवती माताओं को सर्वे के आधार पर चिन्हित कर पूर्ण प्रतिरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए सभी आशाओं द्वारा घर घर जाकर बच्चों का हैड काउंट सर्वे निर्धारित प्रारूप पर किया गया है। इस अवसर पर प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने की बात कही। कार्यक्रम में प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीएस गर्ब्याल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीती पंत, डॉ. दीपांकर डेनियल, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी इंद्र सिंह, रवि मिश्रा, गोकुलानंद जोशी, योगेश जोशी, मोहित पांडे, सादिया अजमल, गिरीश धवन के अलावा एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी। संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम दीपक भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।