फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dengerous road

सड़क की दीवार ढहने से दुर्घटना का खतरा

Tue, 19 Jul 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
dengerous road
टूटी पड़ी रोड। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 जीजीआईसी तिराहे से लोअर मालरोड को जोड़ने वाला लिंक मार्ग लंबे समय से  बदहाल बना हुआ है। गत दिनों हुई अतिवृष्टि से नगर के तल्ला जोशीखोला के पास  सड़क की दीवार ढहने से सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इससे दुर्घटना  का खतरा बना हुआ है। डामर उखड़ने से मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे बने हैं। सड़क के किनारे नालियां नहीं होने से गंदा पानी मार्ग पर बहता रहता है।  इससे वाहनों के अलावा पैदल चलने वाले लोगों और स्थानीय व्यावसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

जीजीआईसी तिराहे से बनी लिंक रोड  लोअर मालरोड को जोड़ती है। इस मार्ग पर टैक्सी स्टैंड भी है। यहां  से हल्द्वानी, भवाली, रानीखेत, ताकुला, बागेश्वर आदि क्षेत्रों को टैक्सियां आती-जाती हैं। लगभग एक किमी लंबे इस मार्ग से
विज्ञापन

प्रतिदिन सैकड़ों  टैक्सियां गुजरती हैं। लंबे समय से यह सड़क बदहाल बनी हुई है। डामर उखड़ने  से सड़क में  गड्ढे बने हुए हैं। गत दिनों हुई अतिवृष्टि से नगर के  तल्ला जोशीखोला के पास सड़क की दीवार ढहने से सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो  गया है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। सड़क के किनारे पानी की  निकासी को नालियां भी नहीं बनी है। इस कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता  है। गड्ढों में गंदगी भरी रहती है जिससे पैदल चलने वाले लोगों और  व्यवसायियों को भी दिक्कतें होती हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed