{"_id":"669ffe86c2dafcc4e40b3e84","slug":"demonstration-was-held-on-the-demand-of-making-gairsain-capital-almora-news-c-232-1-alm1004-114899-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग पर किया प्रदर्शन
Wed, 24 Jul 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते धनगड़ी पुल संघर्ष समिति के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग पर धनगड़ी पुल संघर्ष समिति के सदस्यों ने इकूखेत में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य गठन के बाद से ही गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग करती आ रही है, लेकिन 24 साल बाद भी यह मांग अधूरी है।
मंगलवार को धनगड़ी पुल संघर्ष समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष सुनील टम्टा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने, मूल निवास मामले का निस्तारण और सशक्त भू-कानून बनाने की मांग कर रही है लेकिन सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि एक सितंबर को क्षेत्र के सैंकड़ों लोग गैरसैंण पहुंचकर इन मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने तक संघर्ष जारी रहेगा। यहां राकेश बिष्ट, रवींद्र नेगी, हितेश बिष्ट, देव सिंह, मोहन सिंह, रितिका टम्टा, मोहन सिंह, आनंद राम आदि मौजूद रहे।